ShramIN-Logo
Candidate LoginEmployer Login
ShramIN-Logo

E-Shram card का लाभ कैसे उठाएं ?

Date : 14/06/2022

E-Shram card का लाभ कैसे उठाएं ?

वीडियो ट्रांसस्क्रिप्ट :

कोरोना की महामारी से हुए लॉकडाउन के बाद क्या आप अपने रोज़गार और आर्थिक स्थिति के लिए चिंतित हैं? कहीं फिर से कोई ऐसी आपदा आ गई तो आप और आपका परिवार कैसे खुद को संभाल पाएगा?


तो दोस्तों सरकार ने जारी किया है एक बहुत बढ़िया समाधान, ई-श्रम कार्ड (E-Shram card) |
चलिए जानते हैं कैसे यह ई-श्रम कार्ड आपकी मदद कर सकता है?


आज हम बात करेंगे श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के अंतर्गत जारी किये गये ई-श्रम कार्ड योजना के बारे में। क्या लाभ है इसका और क्यों आपको बनवाना चाहिए यह ई-श्रम कार्ड ?

भारत में करीब 30 से 40 करोड़ लोग असंगठित क्षेत्र यानी unorganised sector में काम करके अपना रोज़गार चला रहे हैं। छोटे किसान, प्रवासी मजदूर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, बढ़ई , मनरेगा में काम करने वाले, मिल और फैक्ट्री वर्कर आदि जैसे लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।

इन सबके पास एक स्थाई नौकरी और उससे मिलने वाली नियमित सैलरी या अन्य लाभ की निरंतर मिलने की गारंटी नहीं होती। जिसके कारण इस क्षेत्र के लोग आर्थिक तौर से मजबूत नहीं बन पाते हैं। इसीलिए भारत सरकार इन असंगठित कामगारों के लिये यह ई -श्रम योजना लेकर आई है, इस योजना के ज़रिये लोगों का रजिस्ट्रेशन यानि पंजीकरण होगा | जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार अपनी तरफ से सामाजिक और आर्थिक तौर पर आपकी और इस क्षेत्र में काम करने वाले अन्य लोगों की सहायता करेगी ।

अगर हम गहराई से जानें तो सरकार ई -श्रम कार्ड योजना इसलिए भी लेकर आई है क्योंकि अभी तक इन unorganised सेक्टरों में काम करने वाले 30 से 40 करोड़ श्रमिक लोगों का कोई official data सरकार के पास मौजूद नहीं है। जिसके कारण केंद्र और राज्य सरकार, कोई भी लाभ इन लोगों के पास सीधे तौर पर पहुँचाने में पूरी तरह समर्थ नहीं थी। इसका असर सबसे ज़्यादा कोरोना के दौरान लॉकडाउन में देखने को मिला।


तो ई -श्रम कार्ड एक जरिया है आप जैसे श्रमिकों का ,कामगारों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने का। यह कार्ड आपके आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से जुड़ा होगा। जिसकी मदद से सरकार पंजीकृत लोगों के बैंक खाते में सीधे धनराशि जमा कर सकती है। समय आने पर सरकार तुरंत मदद करने में सक्षम बन सकती है, और भविष्य में कोरोना लॉकडाउन जैसे दिल दहलाने वाले दृश्यों से बचा सकती है।

  • जैसे अभी यू.पी. सरकार लगभग 1.5 से 2 करोड़ श्रमिक लोगों की आर्थिक सहायता के लिए 500 रूपए मासिक सीधा उनके बैंक खाते में भेज रही है। इसी तरह और भी राज्य अपने लोगों की ई -श्रम कार्ड के ज़रिये मदद करने की योजना बना रही हैं।
  • आर्थिक सहायता के साथ ही साथ आप सामाजिक सुरक्षा के लाभ भी ले सकते हैं जैसे –
    पंजीकृत लोग 2 लाख रुपए तक का सुरक्षा बीमा ले सकते हैं। किसी श्रमिक की मृत्यु या दुर्घटना से विकलांगता होने पर 2 लाख रुपए और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।
  • ऐसे ही जिनके पास ई -श्रम कार्ड होगा, उनको 60 वर्ष की आयु के बाद भी श्रम योगी मानधन योजना के तहत प्रतिमाह ₹3000/- रूपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। अचानक मृत्यु होने पर इस पेंशन का 50 प्रतिशत भाग मृतक के पति या पत्नी को मिलता रहेगा।
  • इसके साथ और भी सामाजिक लाभ आपको ई -श्रम कार्ड की मदद से मिल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट देख सकते हैं। वेबसाइट की लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जायेगी।

ई-श्रम कार्ड का एक और बड़ा फायदा है – युवाओं के लिए रोजगार। मैं बात कर रहा हूँ National Career Service (NCS) पोर्टल की ।यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसमें आपको नई नौकरियों और career opportunities के बारे में जानकारी मिलती है। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से आप NCS पोर्टल में रजिस्टर कर सकते हैं।

  • यह पोर्टल महिलाओं, विकलांगों और कई श्रमिक क्षेत्रों के लोगों को जॉब देने में मदद करता है।
  • इसमें आप बहुत सारी सरकारी और प्राइवेट जॉब सर्च और अप्लाई कर सकते हैं।
  • साथ ही कई skill development, internship और apprenticeship के ऑप्शन भी आपको मिल सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर रजिस्टर करने पर आपका resume बन जाता है, और साथ ही ID कार्ड भी इश्यू किया जाता है, जिसके माध्यम से आप जॉब अप्लाई कर पाएंगे।

अब आप सोच रहे होंगे क्या घर से दूर रहने वाले लोग भी ई – श्रम कार्ड का लाभ उठा सकते हैं? जी बिल्कुल , यह ई-श्रम कार्ड पूरे भारत वर्ष में मान्य है , और इसका पंजीकरण करना एकदम निशुल्क है। यह योजना उन लोगों को मद्देनजर रखते हुए बनाई गई है जो नौकरी या काम के लिए एक से दूसरे शहर में जाते हैं। अगर यू.पी. सरकार कुछ राशि श्रमिक लोगों के खातों में भेजती है, तो अन्य राज्यों में काम करने वाले यू.पी. के श्रमिकों को भी इसका लाभ ज़रूर मिलेगा।

तो अब बात आती हैं कि ई-श्रम कार्ड बनाएं कैसे ? आप इसे अपने आप बना सकते हैं –

  1. सबसे पहले डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक से ई -श्रम पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर जाएं।
  2. ‘ई -श्रम पर रजिस्टर करें’ का बटन को दबाएं। अपना आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नम्बर डालें और बाकी मांगे गए डिटेल्स भरें। Send OTP को दबाएं। OTP आपके आधार कार्ड वाले नम्बर पर ही आयेगा बाकी documents जैसे अपने बैंक अकाउंट details डालें और submit बटन दबाएं, और साथ ही प्रिंट आउट निकाल लें। आप इसके अलावा पास के Common Service Center में जाकर भी ई -श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं E-Shram card किसको मिल सकता है?

  • अगर आप 16 से 59 साल के हैं।
  • और आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक हैं जिनको ₹15000/- से अधिक वेतन नहीं मिलता।
  • साथ ही साथ आप Employee Provident Fund और Employee State Insurance के मेंबर नहीं होने चाहिए।

अगर आप यह सभी शर्तें पूरी करते हैं तो आप ई-श्रम कार्ड के लिए आज ही रजिस्टर कर सकते हैं। नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन पर आपको वेबसाइट का लिंक मिल जाएगा।


हमे ज़रूर बताइयेगा अगर आप ई -श्रम से जुड़े किसी टॉपिक के बारे में और विस्तार से जानना चाहते हैं। कमेंट सेक्शन पर अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर दीजिए।

Also Read –

Agniveer Scheme ITI और पालीटेक्निक डिप्लोमा पास आउट युवाओं की भारतीय थल सेना में भर्ती

Job Opportunities In Solar Energy Sector

Interview Ideas And Tips For Blue And Grey Collar Candidates